Search
Close this search box.

एक साल से सड़क बदहाल, हर बारिश में तालाब बन जाती है शिवाजी नगर की सड़क

वाराणसी । कंदवा वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आने वाली शिवाजी नगर कॉलोनी की सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या को लेकर पिछले एक वर्ष से पार्षद तथा संबंधित विभाग को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलभराव के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं तथा पूर्व में हादसों में लोगों की जान जाने की बात भी सामने आई है।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में आने वाले इस इलाके की स्थिति को लेकर नागरिकों में नाराजगी है। लोगों ने नगर निगम से सड़क की तत्काल मरम्मत और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें