Search
Close this search box.

टिकट चेकिंग अभियान में 107 बिना टिकट यात्री पकड़े, ₹41,510 जुर्माना वसूला

वाराणसी । पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए शनिवार को सलेमपुर को आधार बनाकर सलेमपुर-बरहज बाजार रेलखंड पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में चले अभियान में कुल 107 बिना टिकट एवं अनियमित यात्री पकड़े गए। इनसे रेलवे ने ₹41,510 रेल राजस्व की वसूली की।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुरजीत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक अजित तिवारी समेत सात आरपीएफ जवान तथा वाराणसी रेड और आईसीपी मऊ के छह टिकट निरीक्षक शामिल रहे।

टीम ने बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी, मऊ-छपरा कचहरी, सलेमपुर-बरहज, बरहज-सलेमपुर सवारी गाड़ी तथा सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें।

Leave a Comment

और पढ़ें