Search
Close this search box.

एपेक्स पैरामेडिकल के नवें बैच को जूनियर्स ने दी भावभीनी विदाई

वाराणसी । एपेक्स एलाइड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट में वर्ष 2024-26 के मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी, कार्डियोलॉजी, रेडियोथेरेपी, इमरजेंसी ट्रॉमा, डायलिसिस, क्रिटिकल केयर एनेस्थेसिया, ओटी एवं डीएमएलटी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के नवें बैच के छात्रों का विदाई समारोह ‘बॉन वॉयेज’ आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि नेत्र रोग सर्जन डॉ. श्रेया शाह, निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल, वरिष्ठ सर्जन प्रो. डॉ. आनंद कुमार, डॉ. दिब्येन्दु रॉय, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर वैभव श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश सिंह एवं प्रो. डॉ. आर. जान्सी रानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

जूनियर छात्रों ने शिव नृत्य वंदना, गीत, सोलो और ग्रुप डांस की प्रस्तुतियों से सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। विभिन्न पाठ्यक्रमों के चयनित मिस्टर एवं मिस फेयरवेल को सम्मानित किया गया। चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से एमआरआई, सीटी एवं एक्सरे को मिलाकर मेडिकल रेडियोलॉजी पाठ्यक्रम तथा दो वर्ष बाद छह माह की इंटर्नशिप को छात्रों के प्रोफेशनल करियर के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने छात्रों के अनुशासित हॉस्पिटल प्रशिक्षण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें