Search
Close this search box.

पूर्वांचल यात्रा का गाजीपुर में छात्रों ने किया जोरदार स्वागत, एक करोड़ रिक्त पदों पर भर्ती की उठी मांग

गाजीपुर । रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान के तत्वावधान में 9 सूत्री एजेंडे को लेकर 9 अगस्त को मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा के गाजीपुर पहुंचने पर छात्रों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीजी कॉलेज, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, कलेक्ट्रेट, लंका चौराहा, महुआबाग और रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रमों में अभियान के एजेंडे का समर्थन किया गया। इस दौरान शहीद चंद्रशेखर, स्वामी सहजानंद सरस्वती, बाबू राजेश्वर सिंह, केशव शर्मा और कामरेड सरजू पांडेय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

पीजी कॉलेज में वक्ताओं ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन जैसे अधिकारों की गारंटी के लिए सरकार को जवाबदेह और उत्तरदायी होना चाहिए। देश में रिक्त पड़े करीब एक करोड़ पदों को पारदर्शी प्रक्रिया से तत्काल भरने की मांग उठाई गई।

डॉ. शम्मी कुमार सिंह ने युवाओं के लिए रोजगार, सस्ते ऋण, निजीकरण पर रोक और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत बताई। छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने पेपर लीक रोकने, रोजगार सृजन और छात्र संघ बहाली की मांग रखी। संयोजक मंडल की रूबी सिंह गोंड व गूंजा गोंड ने 20 सितंबर को वाराणसी के शास्त्री घाट में होने वाले सम्मेलन में युवाओं से शामिल होने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें