Search
Close this search box.

निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर में 165 मरीजों को मिली दवा, देशभर से पहुंचे रोगी

चन्दौली। पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम् एवं अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के पावन परिसर में रविवार को निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आश्रम के वैद्य रंजीत कुमार ने 10 बच्चों सहित कुल 165 मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों को आयुर्वेदिक एवं फकीरी दवा वितरित की। वयस्क मरीजों को सूर्योदय से पूर्व तथा बच्चों को सूर्योदय के बाद दवा दी गई।

इस दौरान मरीजों को नशे से दूर रहने, परहेज बरतने तथा संतुलित खान-पान अपनाने की सलाह भी दी गई। दवा प्राप्त करने के लिए अधिकांश मरीज अपने परिजनों के साथ दो दिन पूर्व ही आश्रम पहुंच गए थे, जबकि कुछ स्थानीय मरीज रविवार भोर में भी पहुंचे। आश्रम की ओर से मरीजों और उनके सहयोगियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई थी।

शिविर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली और कर्नाटक सहित कई राज्यों से मरीज पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक हरिहर यादव, सर्वेश्वरी टाइम्स के संपादक राजीव कुमार रानू, गोपाल पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह तथा अन्य सर्वेश्वरी सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था द्वारा समाज सेवा एवं मिर्गी रोग उन्मूलन के लिए निरंतर जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें