Search
Close this search box.

मिर्जापुर: परीक्षा केन्द्र पर अचानक पहुंचे SDM सदर, बोले- गड़बड़ी पाए जाने पर होगी FIR

मिर्जापुर: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेशानुसार एवं एडीएम वित्त राजस्व शिव प्रताप शुक्ला के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर चल रही बोर्ड परीक्षा का उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही कु सरोज देवी बालिका इण्टर कॉलेज हरगढ़ बाजार थाना जिगना पहुंचे।

वहीं अधिकारियों द्वारा पूरे विद्यालय परिसर का निरीक्षण के साथ ही साथ परिसर के बाहर भी निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके और यदि केंद्र प्रबंधक लिप्त पाये जाते हैं तो उन पर FIR किया जायेगा।

रिपोर्ट- बसन्त कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें