Search
Close this search box.

मिर्जापुर: पुलिस मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मचाया धमाल

मिर्जापुर: जनपद के पीएसी वाहिनी में स्थापित पुलिस मॉडर्न स्कूल में पुलिस उपमहानिरीक्षक /सेनानायक विकास कुमार वैद्य,वामा सारथी अध्यक्ष विभा वैद्य गरिमामयी उपस्थिति में 26वां वार्षिकोत्सव (ANNUAL DAY CELEBRATION) बड़े धूमधाम से मनाया गया।

वार्षिकोत्सव का थीम (EMPOWER -ENTHUSE-EXCEL) DHAरोHAR था। जिसमें पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों द्वारा बहुत ही मनोरम ढंग से अनेकों प्रकार का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में बाहर से आये बच्चों के परिजनों,वाहिनी में आवासित परिवारीजन ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया उपरोक्त कार्यक्रम का आनन्द लिया गया।

वहीं सेनानायक विकास कुमार वैद्य द्वारा प्रतिभाग करने वाले बच्चों को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में कमाण्डेन्ट होमगार्ड बी0के0सिंह, शिविरपाल कल्पनाथ राम, सूबेदार मेजर मनोज कुमार सिंह, पुलिस मॉडर्न प्रधानाचार्या स्वेता जायसवाल एवं वाहिनी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- बसन्त कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें