Search
Close this search box.

बलिया: रेड रोज पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने खेली होली, रंग-गुलाल लगाकर शिक्षकों से लिया आशीर्वाद

बलिया: नगरा नगर पंचायत स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से होली का पर्व मनाया। इसके साथ ही आज से होली तक स्कूल का अवकाश भी कर दिया गया। इस मौके पर बच्चों ने अपने शिक्षकों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया।

भाईचारे का त्योहार होली के अवसर पर नगरा नगर पंचायत का बाजार रंग, पिचकारी और गुलाल से रंगीन है। ऐसे में रेड रोज पब्लिक स्कूल भगमलपुर नगरा बलिया के छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक प्रबंधक कमेटी रंगो में रंगा दिखा। इस दौरान सभी के चेहरे खिले नजर आये। वहीं आज होली का त्योहार मनाकर स्कूल का अवकाश कर दिया गया।

वहीं इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक डा. मृदुला श्रीवास्तव ने सभी को गुलाल लगाकर जिंदगी में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक और स्कूल के स्टाफ को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

और पढ़ें