Search
Close this search box.

मिर्जामुराद में बाइक सवार बदमाशों ने की छिनैती, पुलिस कर रही तलाश

वाराणसी: मिर्जामुराद के मुबारकपुर (बेनीपुर) गांव स्थित सब्जी मंडी के पास सोमवार की देर शाम एक मोबाइल छिनैती की घटना सामने आई। स्थानीय निवासी निक्की गुप्ता लगभग रात 8 बजे मोबाइल पर बात करते हुए साइकिल से अपनी दुकान की ओर जा रहा था, उसी दौरान तीन बदमाश एक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए और झपट्टा मारकर उसका कीमती एंड्रॉयड मोबाइल छीनकर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही खजूरी चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। हालांकि, अंधेरा होने के कारण बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। 

पीड़ित निक्की गुप्ता ने मिर्जामुराद थाने में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें