Search
Close this search box.

गाजीपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने मृतक अमन और अनुराग के परिजनों को सौंपी आर्थिक मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह और भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने सैदपुर क्षेत्र के चिलौनाकला रामपुर में हुए दोहरे हत्‍याकांड में मारे गये अमन चौहान और अनुराग सिंह के परिजनों को आर्थिक मदद का चेक सौंपा।

अध्‍यक्ष सपना सिंह और पंकज सिंह चंचल ने मृतक अमन चौहान के दोनों बहनों को 75-75 हजार रुपया और मृतक अनुराग सिंह के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक मदद की। पंकज सिंह चंचल ने बताया कि शोक संतिप्‍त परिवारों के हर सुख-दुख में मैं खड़ा हूं।

उन्‍होने कहा कि मैं दोहरे हत्‍याकांड को लेकर सीएम योगी से भी कल वार्ता किया। मुख्‍यमंत्री जी ने आश्‍वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दी जायेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें