Search
Close this search box.

प्रयागराज: ट्रक ने छात्रों को रौंदा, एक की मौत तीन गंभीर, आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग

प्रयागराज: मेजा के टिकुरी समहन गांव के समीप प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। अनियंत्रित ट्रक ने आधा दर्जन छात्रों को रौंदा, जिसमें एक की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

बता दें की हादसा तब हुआ जब छात्राएं स्कूल से साइकिल से घर जा रही थीं। मिर्जापुर से प्रयागराज की तरफ जा रही अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। दो बच्चियां पूरी तरह कुचल गईं, जबकि दो छात्राएं ट्रेलर के नीचे दबी हुई हैं और जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही हैं।

मौके पर मेजा कोतवाली की पुलिस मौजूद है और जीवित छात्राओं को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जेसीबी की मदद से दबे हुए छात्रों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है।

Leave a Comment

और पढ़ें