मीरजापुर: हलिया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी संगम धरकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ युवती द्वारा 30 अगस्त 2024 को शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी पर शादी झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली गलौज देने और जान से मारने की धमकी देने जैसी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।









