Search
Close this search box.

गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत ने छीना 20 साल का सपना

गाजीपुर: कभी-कभी रास्ते सिर्फ मंजिल तक नहीं ले जाते, बल्कि किसी की जिंदगी छीनकर भी ले जाते हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह घटी एक भयावह दुर्घटना ने गोरखपुर के एक परिवार से उनका लाल छीन लिया, सचिन अब इस दुनिया में नहीं रहा।

सचिन, उम्र मात्र 20 साल, ज़िंदगी की उस दहलीज़ पर था जहां उम्मीदें परवाज़ भरती हैं। वह ट्रक खलासी की नौकरी में था, परिवार की मदद करने का सपना लिए बिहार से बालू लाकर गोरखपुर लौट रहा था। लेकिन कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 301 के पास अचानक ट्रक के अगले दोनों टायर फट गए। भारी भरकम ट्रक बेकाबू हो गया, पहले डिवाइडर से टकराया, फिर सामने खड़े एक और ट्रक से जा भिड़ा।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सचिन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। ट्रक चालक अरुण सिंह घायल अवस्था में किसी तरह ज़िंदा बचे, लेकिन सचिन की सांसें उसी मलबे के नीचे हमेशा के लिए दब गईं।

जब पुलिस ने फोन कर परिजनों को हादसे की सूचना दी, तो जैसे पूरे गांव में मौत की मातम छा गई।
स्थानीय थाना पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश