Search
Close this search box.

गाजीपुर: अस्त-व्यस्त कपड़ों के साथ मिली किशोरी की लाश

गाजीपुर: सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रफीपुर गांव के पास औड़िहार गोरखपुर रेल लाइन के किनारे संदिग्ध परिस्थिति में एक अज्ञात किशोरी का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्च्युरी हाउस भेज दिया है।
रविवार को सैदपुर के रफीपुर गांव के पास कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों को चरा रहे थे।

इसी दौरान उन्हें औड़िहार गोरखपुर रेल लाइन के किनारे अस्त-व्यस्त कपड़ों के साथ एक किशोरी का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके सर के पीछे चोट के निशान थे और मौके पर खून पसरा था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों सहित सैदपुर पुलिस को दिया।

कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस में घटना की जांच किया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरी के पहचान की कोशिश की। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद शव के पहनावे, कद-काठी, रंग-रूप और चोट आदि की जानकारी दर्ज कर, पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्च्युरी हाउस भेज दिया।

इस दौरान किशोरी केशव को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ नहीं से ट्रेन से गिरकर हुई दुर्घटना बताया, तो कुछ ग्रामीणों ने इसे हत्या का मामला बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश