Search
Close this search box.

वाराणसी: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राहगिरों के लिए लगवाया प्याऊ

वाराणसी: बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्याऊ लगाया। जिसका नेतृत्व शिवसेना राज्य प्रमुख एवं मंडल प्रभारी अजय चौबे ने किया। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिवसेना राज्य प्रमुख एवं मंडल प्रभारी अजय चौबे ने बताया कि गर्मी चरम सीमा पर बढ़ रही है, राहगिरों के लिए अनोला गांव क्षेत्र में जितने कुआं थे वह सब पट चुके हैं और नल भी खराब हो चुके है, ऐसे में राहगिरों के लिए पानी की व्यवस्था पूर्ण रूप से नहीं हो पा रही है। उसी को देखते हुए शिव सैनिकों ने यह निर्णय किया की प्याऊ की व्यवस्था यहां किया जाए, जिससे राह में आने-वाले राहगरों के लिए पीने रे लिए ठंडा पानी मिल सके।

उन्होंने कहा कि, बुद्ध पूर्णिमा के दिन हम लोगों ने शुभारंभ किया, इसके कारण राहगिरों को बहुत ही राहत मिलेगी कम से कम इनको पानी पीने के लिए एक व्यवस्था सुचारू रूप से बढ़िया और ठंडा मिल रहा है वह आराम से पानी पीकर और छांव में थोड़ा सा खड़ा होकर वह अपने कार्यों में आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें