वाराणसी: छात्रा की अश्लील फोटो उसके भाई के व्हाट्सएप पर भेजने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही पांच लाख रुपये की डिमांड भी की गई। वहीं धमकी दी कि यदि पैसे नहीं मिले तो तुम्हारी बहन की फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे। जिसके बाद भाई ने रोहनियां थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं फोटो भेजने और कॉल करने का आरोप चचेरे भाई पर लगाया है।
बता दें की रोहनिया थाना के अंतर्गत एक युवक के व्हाट्सएप नंबर पर उसकी इंटर में पढ़ने वाली बहन की अश्लील फोटो भेजी गई। फोटो भेजने वाले पांच लाख रुपये न देने पर फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी है।
वहीं पीड़ित युवक ने रोहनियां थाना में पुलिस को तहरीर देकर सारे मामले से अवगत कराया। युवक ने अपने चचेरे भाई पर आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।









