Search
Close this search box.

प्रयागराज: आजम खान की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई, डूंगरपुर केस में मिली सजा को दी है चुनौती

प्रयागराज: सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई रामपुर के चर्चित डूंगरपुर केस से जुड़ी है, जिसमें रामपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी।

30 मई 2024 को कोर्ट ने आज़म खान को लूटपाट, चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील दाखिल की है और एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।

मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की सिंगल बेंच जस्टिस समीर जैन करेंगे। याचिका में सजा पर रोक और मामले की पुनः जांच की मांग की गई है। मामले को लेकर राजनीतिक और कानूनी गलियारों में हलचल तेज है।

Leave a Comment

और पढ़ें