Search
Close this search box.

वाराणसी : पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को पत्रकार बंधुओं ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी : प्रदेश के जनपद वाराणसी में कमिश्नर मोहित अग्रवाल व संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन के द्वारा कई सराहनीय कार्य किया जा रहा है। ऐसे में शहर के दोनों उच्च अधिकारीयों को समाचार यूपी 24 न्यूज़ चैनल के पत्रकार व अन्य पत्रकार साथियों की तरफ से सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बता दें की जनपद में पहले पुलिस प्रशासन के द्वारा जनसुनवाई कर समस्यायों का निस्तारण सुबह के समय कार्यालय पर किया जाता था। लेकिन वर्तमान में ज्यादा से ज्यादा समस्या की समाधान को निस्तारण करने के लक्ष्य से अब सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तथा शाम को 4:00 बजे से 6:00 बजे तक का समय निर्धारित करते हुए हर समस्या को बखूबी निस्तारण करने का सराहनीय कार्य देखा जा रहा है।

वहीं हर पीड़ित की समस्या को निस्तारण हेतु प्रशासन मौके पर पहुंचकर समस्या को बखूबी निस्तारित कर कर रही है। शहर में जाम की समस्या के लिए भी जल्द निस्तारण करने को लेकर कार्य चल रहा है। पूरे जिले के साथ अन्य जिलों में भी सराहनीय कार्य चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस अवसर पर संपादक पंकज उपाध्याय, हिंदी दैनिक बिंदु प्रकाश समाचार पत्र के संपादक भारतेंदु त्रिपाठी, पत्रकार अखिलेश सिंह, उमाशंकर मिश्रा, इमरान खान, अनिल मिश्रा, मनोज पांडेय, अखिलेश कुमार, शिवम सिंह, उत्तम यादव, राम नारायण सिंह, सुनील मिश्रा, यशवंत सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, किशन कुमार, नितेश कुमार अग्रहरि, विजयलक्ष्मी तिवारी, शिवम कुमार सिंह, संदीप सिंह, विजय सेठ, दिनेश कुमार, अशोक कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें