Search
Close this search box.

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस कल करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, घूमेंगे नमों घाट, तैयारियों में जुटा प्रशासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी : जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस बुधवार को काशी आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। जमैका के प्रधानमंत्री एक दिवसीय काशी यात्रा पर पहुंचेंगे और फिर दिल्ली लौट जाएंगे। प्रशासन को मिले शुरुआती प्रोटोकॉल के अनुसार, प्रधानमंत्री होलनेस 2 अक्टूबर को वाराणसी आएंगे। 

इस दौरान वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और विश्वनाथ धाम की भव्यता का अनुभव करेंगे। इसके साथ ही, वह अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन के साथ नमो घाट का भी दौरा करेंगे। प्रशासन को जैसे ही प्रोटोकॉल मिला, उनके आगमन की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गईं। 

पुलिस के आला अधिकारियों ने गोदौलिया चौराहा से दशाश्वमेध घाट तक अतिक्रमण हटाया गया और लोगों से सहयोग की अपील की गई। थाना प्रभारी और दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ व्यवस्था में जुट गए हैं। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही शहर को चमकाया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें