Search
Close this search box.

वाराणसी: वरुणा नदी में गिरने से युवक की मौत, NDRF ने एक घंटे में निकाला शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनिया पुल पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की वरुणा नदी में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय नोमान के रूप में हुई है, जो अपने मित्र अनुराग के साथ बाइक से कोनिया से सलारपुर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोनिया पुल पर एक मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में नोमान बाइक से सीधे वरुणा नदी में जा गिरा, जबकि अनुराग को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत NDRF की टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें