Search
Close this search box.

गाजीपुर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार घायल, इलाज के दौरान मौत, चालक फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में सवार खलासी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालपुर निवासी 50 वर्षीय चंद्रिका बनवासी बिरनो गांव से खरीदारी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिरनो ब्लॉक के पास पहुंचे, पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंद्रिका बनवासी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद रेफर, इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरनो पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप वाहन और खलासी को हिरासत में ले लिया है। फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

इस घटना से क्षेत्र में रोष का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार और लापरवाह वाहनों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें