Search
Close this search box.

मिर्जापुर: निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

मिर्जापुर: हलिया थाना क्षेत्र के पंवारी कलां स्थित अंबिका देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एक मासूम छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मामूली गलती पर शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे छात्र बुरी तरह डर गया और स्कूल जाने से इनकार कर रहा है।

छात्र के परिजनों ने बताया कि शिक्षक ने बच्चे के बाल खींचकर कई बार उसका सिर दीवार से टकराया। इस बर्बर व्यवहार से बच्चा मानसिक रूप से आहत हो गया है और डरा-सहमा घर में चुपचाप बैठा है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने नजदीकी पुलिस चौकी में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि बच्चों के साथ ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि स्कूल प्रबंधन और आरोपी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।

Leave a Comment

और पढ़ें