Search
Close this search box.

चंदौली: अलीनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोलीकांड के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली: थाना अलीनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मानस नगर क्षेत्र में हुई मारपीट एवं गोलीकांड की घटना में शामिल तीन वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के निर्देशन में किया गया, जो लगातार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण हेतु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मानस नगर में कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति के साथ मारपीट और फायरिंग की गंभीर वारदात सामने आई थी। इस मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों की पहचान कर, थाना अलीनगर की पुलिस टीम ने अथक प्रयास के बाद उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें