मीरजापुर: पुलिस विभाग में समर्पित सेवा देने के उपरांत अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे 14 पुलिस कर्मियों को आज एक गरिमापूर्ण समारोह में विदाई दी गई। यह आयोजन पुलिस लाइन, मीरजापुर स्थित सभागार कक्ष में आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक ना0पु0 योगेन्द्र नाथ यादव, उप निरीक्षक ना0पु0 जय शंकर राय, उप निरीक्षक ना0पु0 योगेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक ना0पु0 राजपति, उप निरीक्षक ना0पु0 रमाशंकर यादव, उप निरीक्षक ना0पु0 अरुण कुमार पाठक, उप निरीक्षक ना0पु0 चन्द्र भूषण शर्मा, उप निरीक्षक ना0पु0 फुलचन्द्र यादव, उप निरीक्षक लेखा मो0 सईद, उप निरीक्षक ना0पु0 महफूज अहमद, मुख्य आरक्षी चालक शब्बू खां (ऐच्छिक), मुख्य आरक्षी स0पु0 इन्द्रकुमार सिंह (ऐच्छिक), मुख्य आरक्षी ना0पु0 शिव सिंह यादव (ऐच्छिक), फायरमैन राजदेव पाण्डेय
सम्मान एवं भावनात्मक विदाई
समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को पुष्प माला पहनाकर, अंग वस्त्र, छाता, मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि “सेवा निवृत्त होना एक पड़ाव है, परन्तु आपकी सेवाएं सदैव विभाग के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेंगी। आपने अपने कर्तव्यों का जिस निष्ठा व समर्पण से निर्वहन किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”
भावी जीवन की शुभकामनाएं
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके भावी जीवन के लिए सुख, स्वास्थ्य और सम्मान से परिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।









