Search
Close this search box.

वाराणसी: स्कूल से लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

वाराणसी: जनसा थाना क्षेत्र के हरसोस पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 3 की छात्रा साक्षी (12 वर्ष) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह स्कूल से घर लौट रही थी, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गहरे आक्रोश में आकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ जनसा-राजातालाब मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया।

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम हटवाने के प्रयास में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक परिजनों और प्रशासन के बीच वार्ता जारी थी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी हो, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले, स्कूल जाने-आने के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

गांव में शोक का माहौल है। मृत छात्रा साक्षी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें