Search
Close this search box.

प्रयागराज: रेप के आरोप की बेइज्जती नहीं झेल पाए BDC, गोली मारकर की खुदकुशी, महिला ने लगाया था आरोप; प्रधानी चुनाव लड़ना चाहती थी

प्रयागराज: रेप के आरोप झेल रहे एक बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी) सदस्य ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिससे उसने अपने घर में खुद को गोली मारी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह मामला जिले के एक गांव का है, जहां 29 जुलाई को उसी गांव की एक महिला, जो मृतक से महज 100 मीटर की दूरी पर रहती है, ने उन पर रेप का आरोप लगाया था। खास बात यह है कि महिला भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी, और मृतक भी इसी पद के लिए दावेदार थे।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला की शिकायत को संदिग्ध माना जा रहा था और मामले की पड़ताल की जा रही थी। हालांकि, गांव में लग रहे आरोपों और सामाजिक बेइज्जती के चलते बीडीसी मानसिक तनाव में थे और उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मृतक के परिवार और ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गांव के लोग महिला पर फर्जी आरोप लगाने का आरोप लगाकर नाराजगी जता रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में 30 से 35 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें