वाराणसी: एलटी कॉलेज परिसर स्थित विवेकानंद प्रवास स्थल को संरक्षित करने की मांग को लेकर आज वाराणसी के अधिवक्ता डीएम कार्यालय परिसर (पोर्टिको) में धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था, “विवेकानंद प्रवास स्थल बचाओ, मोदी जी तक हमारी बात पहुंचाओ।”
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद पांडे ‘भैयाजी’ ने किया। उनके साथ बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, कमिश्नरी बार के निवर्तमान अध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी, सेन्ट्रल बार के निवर्तमान महामंत्री व बनारस बार के पूर्व कोषाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कृष्णकांत दीक्षित, विनोद सिंह, राजीव सिन्हा, संजय पांडे, सतीश कुमार तिवारी, आलोक सौरभ, विपिन शुक्ला, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, श्यामधर पासी, नृपेन्द्र सिंह ‘नन्हे’, स्वतंत्र जायसवाल, वरुण पांडे, हौसिलाप्रसाद पटेल, रविन्द्र कुमार सिंह, विवेक शर्मा, अनुराग पांडे, सूर्यकुमार गौंड, मनीष राय, ज्ञानप्रकाश राय, सुनील सिंह और जितेन्द्र नारायण यादव (सदर तहसील महामंत्री) समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

इस आंदोलन में प्रबंध समिति के सदस्य आनंद कुमार प्रजापति व पारस मणि समेत अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही इस ऐतिहासिक स्थल को बचाने के लिए कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।









