Search
Close this search box.

मिर्जापुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूट कांड का आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

मिर्जापुर: मड़िहान थाना क्षेत्र के राजपुर ढेकवाह जंगल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार की रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश की पहचान देवराज यादव के रूप में हुई है, जो लूट कांड का आरोपी है और उस पर सात से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल देवराज को प्राथमिक उपचार के लिए मड़िहान सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 4500 रुपये नकद बरामद किए हैं, जो लूट की वारदात से जुड़े बताए जा रहे हैं।

इस पूरी कार्रवाई की जानकारी सीओ ऑपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह ने दी। पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें