Search
Close this search box.

वाराणसी: बदमाशों से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, पुलिस ने घेरा डालकर पकड़ा

वाराणसी: लंका थाना क्षेत्र के डाफी के आगे हाईवे पर शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने हाईवे पर बदमाशों को घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश विशाल कुमार प्रजापति (पुत्र लक्ष्मी प्रजापति, निवासी कांशीराम कॉलोनी, शिवपुर, उम्र लगभग 27 वर्ष) गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल भेजवाया।

विशाल प्रजापति पर चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को दशाश्वमेध थाना प्रभारी वीके शुक्ला और लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम सरवणन टी और एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें