Search
Close this search box.

उत्तराखंड: रुड़की में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल श्रीनिवास से 23 लोग हिरासत में

उत्तराखंड: रुड़की में सिविल लाइंस पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह छापेमारी शहर के प्रमुख होटल श्रीनिवास में की गई।

कार्रवाई के दौरान होटल से कुल 14 युवतियों और 9 युवकों, जिनमें होटल मैनेजर भी शामिल है, को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें लंबे समय से होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद योजना बनाकर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। होटल प्रबंधन की भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय प्रशासन ने अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखने की बात कही है।

Leave a Comment

और पढ़ें