Search
Close this search box.

लखनऊ: योगी सरकार पहली बार खरीदेगी चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में वीआईपी मूवमेंट और आपदा प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पहली बार चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला लिया है।

नागरिक उड्डयन विभाग ने इस दिशा में पहल करते हुए विश्वस्तरीय अगस्ता AW-139 हेलीकॉप्टर की खरीद को हरी झंडी दे दी है। यह हेलीकॉप्टर आपात स्थितियों में भी उपयोगी है और अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है।

हेलीकॉप्टर संचालन के लिए पायलटों को इटली भेजा जाएगा, जहां उन्हें निर्माता कंपनी द्वारा तकनीकी पहलुओं और आपात लैंडिंग जैसी परिस्थितियों से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

सरकार के इस फैसले से न केवल राज्य की वीआईपी मूवमेंट सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि आपदा प्रबंधन की क्षमताएं भी कई गुना बढ़ेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें