Search
Close this search box.

मेरठ: आधी रात की अफवाहबाजी बनी आफत, दो यूट्यूबर गिरफ्तार

मेरठ: सोशल मीडिया पर झूठी कहानी फैलाना दो यूट्यूबर्स को महंगा पड़ गया। मेरठ पुलिस ने यूट्यूब क्रिएटर लाइबा मनताशा और मीनाक्षी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने आधी रात को ड्रोन चोरों की झूठी कहानी गढ़कर अफवाह फैलाई, जिससे इलाके में अवांछनीय स्थिति पैदा हो गई।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि इलाके में ड्रोन से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इस झूठी सूचना के चलते जनता में डर और भ्रम का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवतियों को हिरासत में लिया।

जांच के दौरान सामने आया कि वीडियो में किए गए सभी दावे पूरी तरह मनगढ़ंत और भ्रामक थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट और शांति भंग करने जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी साझा करने या विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। भ्रामक सामग्री फैलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश