Search
Close this search box.

गाजीपुर: जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था, डॉ. राजेश सिंह ने बरसाती बीमारियों को लेकर दी अहम जानकारी

गाजीपुर: बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए गाजीपुर जिला अस्पताल ने डेंगू मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। यह जानकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी, जो वर्ष 2021 से जिला अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे हैं और अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी व सेवा भावना के लिए पूरे जिले में सम्मानित हैं।

गोरा बाजार से सामने आए डेंगू के मामले

डॉ. सिंह ने बताया कि हाल ही में गाजीपुर के गोरा बाजार क्षेत्र से डेंगू के 6 मरीज भर्ती किए गए थे, जिनके लिए अस्पताल में 10 बेड की विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी मरीजों को समुचित इलाज दिया गया और वे स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

बरसात में संक्रमणों से बचाव की अपील

डॉ. सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में विशेष साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और जल-जमाव से बचाव जरूरी है। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी, क्रीम व स्प्रे का उपयोग करें और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें।

रोजाना निरीक्षण से व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर

अस्पताल की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए डॉ. राजेश सिंह प्रतिदिन ऑर्थोपेडिक, जनरल सर्जरी, ब्लड बैंक और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हैं। वे सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कोरोना काल में भी निभाई अहम भूमिका

कोरोना महामारी के दौरान किए गए उनके साहसिक व सेवा-भावना से भरे कार्य आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। उस कठिन समय में उन्होंने अपने कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटे और आज भी नवीन व्यवस्थाओं और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

जिला अस्पताल हर समय तैयार

डॉ. सिंह ने अंत में कहा कि गाजीपुर जिला अस्पताल जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में नागरिक बेहिचक अस्पताल पहुंचें, उन्हें उचित उपचार और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें