Search
Close this search box.

वाराणसी: आंशिका गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का SOG-2 ने किया भंडाफोड़, 6 पुरुष और 4 युवतियां गिरफ्तार

वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित आंशिका गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए, वाराणसी कमिश्नरेट की SOG-2 टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG-2) ने यह ताबड़तोड़ एक्शन DCP क्राइम सरवणन टी के नेतृत्व में अंजाम दिया।

छापेमारी के दौरान मौके से गेस्ट हाउस संचालक समेत 6 पुरुष और 4 युवतियां पकड़ी गई हैं। युवतियों में से एक पटना, एक आजमगढ़ और दो वाराणसी की रहने वाली हैं।

देह व्यापार + हुक्का बार

जांच में सामने आया कि गेस्ट हाउस का संचालक एक अलग ही “2-in-1 कांसेप्ट” पर काम कर रहा था। वह न सिर्फ देह व्यापार चला रहा था, बल्कि साथ ही हुक्का बार का संचालन भी कर रहा था।

मौके से भारी मात्रा में हुक्के और उससे संबंधित सामग्री बरामद की गई है। इसके अलावा शक्तिवर्धक दवाइयां भी बड़ी मात्रा में पाई गई हैं, जो इस अनैतिक गतिविधि की गंभीरता को दर्शाती हैं।

पुलिस की कार्रवाई जारी

SOG-2 की यह कार्रवाई नवारणसी में चल रहे संगठित अपराध और देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी मुहिम का हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क को उजागर करने की संभावना है।

पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध धंधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें