Search
Close this search box.

गाजीपुर: बाढ़ के पानी में डूबने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

गाजीपुर: जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलुआ टप्पा कठउत उर्द हरिहरपुर में एक दर्दनाक हादसे में 57 वर्षीय विशेश्वर राम पुत्र शिव मुनी राम की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।

मृतक गांव में मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। ग्रामीणों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब विशेश्वर राम गंगा नदी के किनारे पहुंचे और अचानक तेज बाढ़ की धारा के चलते फिसल गए। देखते ही देखते वे गहरे पानी में डूब गए।

युवाओं ने दिखाई बहादुरी, लेकिन नहीं बची जान

घटना के तुरंत बाद गांव के कुछ युवाओं ने ट्यूब की मदद से उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्राम प्रधान रामनारायण यादव ने बताया कि शव को बाहर निकालने के बाद लेखपाल दीपक चौहान ने घटनास्थल को सुरक्षित करवा दिया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

विशेश्वर राम को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गाजीपुर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव में शोक की लहर

विशेश्वर राम की असामयिक मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें