उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में CRPF जवानों को ले जा रही बस करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे बस अचानक अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते खाई में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा।
बचाव कार्य जारी
घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और सेना के जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।
कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है।
शोक की लहर
इस दुखद हादसे के बाद सीआरपीएफ और स्थानीय प्रशासन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस के अनियंत्रित होने के पीछे तकनीकी खराबी थी या मानवीय लापरवाही।








