मीरजापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना, मीरजापुर द्वारा प्रधानमंत्री नवोदय विद्यालय, पटेहरा में “साइबर जागरूकता दिवस” के अवसर पर साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराध के बढ़ते खतरों से अवगत कराना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।
कार्यशाला में दी गई ये महत्वपूर्ण जानकारियां
साइबर क्राइम थाना के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई:
- साइबर अपराध क्या है और इसके प्रकार
- सेक्सटोर्शन और स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स के माध्यम से होने वाले फर्जीवाड़े
- ऑनलाइन खरीदारी और टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी
- UPI, वॉलेट और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़े अपराध
- डिजिटल गिरफ्तारी जैसे नए साइबर अपराधों के बारे में जानकारी
- साइबर अपराध होने पर 1930 हेल्पलाइन नंबर या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत कैसे दर्ज करें
दिशा-निर्देश और पंपलेट का वितरण
छात्रों को “क्या करें और क्या न करें” से जुड़े साइबर सुरक्षा दिशा-निर्देश पंपलेट के रूप में वितरित किए गए ताकि वे रोजमर्रा की डिजिटल जिंदगी में सतर्क रहें।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एस.पी. त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य राम सिंह, शिक्षक ए.के. त्रिपाठी, विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं जागरूकता टीम में प्रभारी निरीक्षक रामअधार यादव, निरीक्षक शशि तिवारी, उप निरीक्षक अरविंद यादव, आरक्षी प्रभात कुमार रहे।







