लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ से जारी चेतावनी में कहा गया है कि आगामी 24 से 48 घंटे बेहद अहम हैं। इस दौरान तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- पूर्वी यूपी:
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर - मध्य और तराई क्षेत्र:
गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी - अवध क्षेत्र:
सुल्तानपुर, अयोध्या
प्रशासन ने क्या कहा?
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है, और लोगों को जरूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है। निचले इलाकों में जलभराव की आशंका के चलते निकासी की व्यवस्था और राहत दल तैनात किए गए हैं।
क्या करें – क्या न करें
- अनावश्यक यात्रा से बचें
- बिजली चमकते समय खुले स्थानों से दूर रहें
- बारिश के दौरान बिजली के खंभों और पेड़ों से दूरी बनाए रखें
- प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें







