Search
Close this search box.

झांसी: पहले पति से अनबन, दूसरे की मौत, फिर लिव-इन रिलेनशिप… फिर रचना की 7 टुकड़ों में मिली लाश?

झांसी: रचना यादव हत्याकांड, जिसने पूरे बुंदेलखंड को हिला दिया था, अब पुलिस ने उसकी गुत्थी सुलझा ली है। रचना का शव सात टुकड़ों में मिला था। जांच में सामने आया कि पारिवारिक कलह और अवैध संबंध इस वारदात की वजह बने।

मूल रूप से पीलीभीत की रहने वाली रचना की पहली शादी टूट चुकी थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन पति की मौत हो गई। पति की मृत्यु के बाद रचना झांसी आ गई और यहां रहने लगी। इसी बीच उसका परिचय प्रदीप नामक युवक से हुआ और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे।

सम्बंधों में खटास आने के बाद रचना का एक अन्य युवक से नजदीकी संबंध बन गया। प्रदीप को इस पर शक हुआ और विवाद बढ़ता चला गया। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में प्रदीप और उसके साथियों ने रचना की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए उसके शव के सात टुकड़े किए गए और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए गए।

पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हाल ही में हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी प्रदीप भी दबोचा गया। उसके पास से हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें