Search
Close this search box.

मिर्जापुर: अहरौरा बांध का जलस्तर बढ़ा, टूटी रेलिंग बनी खतरे की घंटी

मिर्जापुर: अहरौरा डोंगिया बांध का पानी लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण ओवरफ्लो हो गया है। इससे जहां एक ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर बांध पर सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। बांध के 20वें से 23वें फाटक तक की रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है, जो दर्शकों और स्थानीय लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकती है।

सूत्रों के अनुसार सिंचाई विभाग के तैनात जेई ओम प्रकाश की लापरवाही से यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। टूटी रेलिंग के आसपास आए दिन दर्शक बांध की सुंदरता देखने पहुंचते हैं, जिससे खतरे की संभावना और बढ़ जाती है। कई वर्षों बाद बांध पूरा भर जाने के कारण इस समय यहां बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं।

किसान नेता प्रहलाद सिंह पहले ही इस मुद्दे पर सिंचाई विभाग को चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी भरने का खतरा है और अगर जल्द ही रेलिंग की मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Comment

और पढ़ें