Search
Close this search box.

मिर्जापुर: अहरौरा बांध के 21 फाटक खोले गए, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, दहशत में ग्रामीण

मिर्जापुर: लगातार हो रही भारी बारिश से अहरौरा बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा। शुक्रवार रात हुई 95 मिमी बारिश के बाद बांध का जलस्तर सुबह 4 बजे तक करीब 6 फीट बढ़ गया, जो खतरे के निशान से महज 2 फीट नीचे था। स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग ने एहतियातन 21 फाटक खोल दिए।

जानकारी के अनुसार प्रारंभ में जेई ओमप्रकाश सिंह ने बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए 10 फाटक खोले। इसके बाद उप जिलाधिकारी चुनार, एक्सियन हरिशंकर प्रसाद और एसडीओ ऋतुराज पांडे मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सोनभद्र और मिर्जापुर में बीती रात 95 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसके चलते बांध में पानी का दबाव तेजी से बढ़ा है।

बांध के फाटक खोले जाने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कई गांवों में पानी घुसने से लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने स्थिति की लगातार निगरानी शुरू कर दी है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें