Search
Close this search box.

वाराणसी: प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला ने लगाया चचेरे देवर पर दुष्कर्म का आरोप, न्याय न मिलने पर जताई नाराजगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: वाराणसी में एक महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने चचेरे देवर पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके देवर ने न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि धमकी और ब्लैकमेलिंग कर लंबे समय तक प्रताड़ित करता रहा।

पीड़िता की शादी वर्ष 1996 में जौनपुर जिले के नेवढिया थाना क्षेत्र के करमऊआ ग्राम सभा में अजय पांडेय से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि सास-ससुर की मृत्यु के बाद सारी पैतृक और अर्जित संपत्ति पति के नाम हो गई। इसी बीच चचेरा देवर राजेश पांडेय उसके पति को नशे का आदी बना दिया और उसकी कमजोरी का फायदा उठाकर खुद गलत इरादे रखने लगा।

महिला ने बताया कि 5 मार्च 2022 को देवर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह लगातार वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करता रहा। परेशान होकर महिला अपने बच्चों को लेकर मुंबई चली गई।

21 मार्च 2025 को जब पीड़िता मुकदमे के सिलसिले में वाराणसी कचहरी आई तो आरोपी ने वहीं उसे धमकी दी कि यदि उसने केस वापस नहीं लिया तो उसे और उसके बच्चों को बेघर कर देगा।

पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। छह महीने तक चक्कर लगाने के बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने वाराणसी डीआईजी को एप्लीकेशन दी, तब जाकर केस पंजीकृत हो सका।

महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र और मुख्यमंत्री के महिला सशक्तिकरण के दावों के बावजूद उसकी पीड़ा अनसुनी की जा रही है। उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाया जाए।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें