वाराणसी: रेलवे प्रशासन ने यात्री जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्योहारों के अवसर पर 03677/03678 धनबाद–गोरखपुर–धनबाद वाया वाराणसी, जौनपुर, औडिहार, मऊ, भटनी, देवरिया सदर साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन कुल 11 फेरों के लिए संचालित होगी:
- धनबाद से (03677): 14 सितम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक, प्रत्येक रविवार (21 सितम्बर को छोड़कर)
- गोरखपुर से (03678): 15 सितम्बर से 01 दिसम्बर 2025 तक, प्रत्येक सोमवार (22 सितम्बर को छोड़कर)
ट्रेन संख्या 03677 धनबाद–गोरखपुर (साप्ताहिक विशेष)
- धनबाद से प्रस्थान: 20:45 बजे
- प्रमुख ठहराव:
- गोमो (21:17), पारसनाथ (21:32), हजारीबाग रोड (21:53), कोडरमा (22:22), गया (23:45)
- दूसरे दिन: अनुग्रह नारायण रोड (01:02), डेहरी ऑन सोन (01:24), सासाराम (01:42), भबुआ रोड (02:17),
- पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. (03:50), वाराणसी (05:05), जौनपुर (06:20), औडिहार (07:27), मऊ (08:35),
- भटनी (10:05), देवरिया (10:37)
- गोरखपुर आगमन: 12:30 बजे
ट्रेन संख्या 03678 गोरखपुर–धनबाद (साप्ताहिक विशेष)
- गोरखपुर से प्रस्थान: 15:30 बजे
- प्रमुख ठहराव:
- देवरिया (16:32), भटनी (17:00), मऊ (18:35), औडिहार (19:47), जौनपुर (21:35), वाराणसी (23:15)
- दूसरे दिन: पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. (00:25), भबुआ रोड (01:12), सासाराम (01:42), डेहरी ऑन सोन (02:04),
- अनुग्रह नारायण रोड (02:27), गया (05:20), कोडरमा (06:42), हजारीबाग रोड (07:22), पारसनाथ (07:47),
- गोमो (08:05)
- धनबाद आगमन: 09:00 बजे
कोच संरचना
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें –
- वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी – 02
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी – 02
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकॉनमी) – 06
- शयनयान श्रेणी – 06
- साधारण द्वितीय श्रेणी – 04
- जनरेटर सह लगेजयान – 02









