देवरिया: देवरिया जिले में रेलवे प्रभारी से हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरी गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में किन्नरों द्वारा रेलवे प्रभारी के साथ मारपीट की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और पूरे गैंग को दबोच लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही गैंग के अन्य आपराधिक कनेक्शनों और गतिविधियों की भी जांच चल रही है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस का दावा है कि आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।








