वाराणसी : शहर में चेन स्नेचिंग की घटना लगातार देखने को मिल रही है। तजा मामला सारनाथ थाना के गौतम विहार कालोनी की है। बदमाशों ने पुष्पलता देवी (60 वर्ष) के गले पर छपट्टा मारकर बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पीड़िता ने बताया की वह सामान लेकर घर जा रही थी। कालोनी में बाइक सवार दो बदमाश आकर खड़े हुए। एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर उस पर बैठा था, वहीं दूसरा उतर कर पीछे चलने लगा। अचानक गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों बाइक से तेजी से भाग निकले।
पीड़िता ने सारनाथ थाना में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता से जानकारी लेने के साथ ही घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी रही।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।