वाराणसी: चोलापुर थाना क्षेत्र की गोसाईपुर चौकी अंतर्गत नेहिया गांव में सोमवार रात भीषण चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए 3 आलमारी तोड़ डालीं और लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
इतना ही नहीं, चोर वारदात का कोई सुराग न छोड़े इसके लिए घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना के समय मकान मालिक मुंबई में थे और अब वे लौट रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटना की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।







