वाराणसी: बरेका ने एक बार फिर खेल की दुनिया में अपना परचम लहराया है। कोलकाता में 5 से 7 सितम्बर 2025 तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बरेका के खिलाड़ी अजय कुमार बिंद ने 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
अजय कुमार बिंद वर्तमान में बरेका के मेंटिनेंस सर्विस शॉप के अंतर्गत फिटर-III के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरा बरेका परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।







