Search
Close this search box.

नई दिल्ली: 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी ने डाला पहला वोट

नई दिल्ली: देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। संसद भवन में सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डालकर प्रक्रिया की शुरुआत की।

इस चुनाव में 781 सांसद वोट डालेंगे। सत्तारूढ़ एनडीए ने 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA ने 79 वर्षीय बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है।

गिनती और नतीजा

वोटिंग संपन्न होने के बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें