Search
Close this search box.

वाराणसी: बैना गांव में शौच जा रहा बुजुर्ग हुआ अचेत, रास्ते में अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम…..

वाराणसी: बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना हुई। 52 वर्षीय श्यामदेव पुत्र राम प्रसाद निवासी बैना, शौच के लिए घर से लगभग 200 मीटर दूर गए थे।

सूत्रों के अनुसार, श्यामदेव वापस लौटते समय रास्ते में गिर गए। उनके पुत्र राजेश ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा और तुरंत घर वालों को बुलाया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजन श्यामदेव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागोंबाध इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र राजेश की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें