Search
Close this search box.

उत्तर प्रदेश में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में पुलिस प्रशासनिक बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कुल 7 अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। वहीं, डीआईजी स्थापना पद पर नियुक्त देव रंजन वर्मा का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

  • ममता रानी चौधरी – लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त नियुक्त।
  • सतीश कुमार – पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध।
  • अभिजीत कुमार – मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात।
  • अतुल कुमार श्रीवास्तव – कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त।
  • शैलेंद्र कुमार सिंह – गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त।
  • त्रिगुण बिसेन – गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त।

इन तबादलों के बाद संबंधित जिलों में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा और कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें